उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या

Ads

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 07:22 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 07:22 PM IST

इटावा (उप्र), दो सितम्बर (भाषा) इटावा जिले के इकदिल क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की सिर पर किसी वजनदार चीज से प्रहार करके हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इकदिल थानाक्षेत्र के परमधाम में अपने दुधारू पशु की रखवाली करने के लिये पशु बाड़े में एक-दो सितम्बर की दरम्यानी रात सो गये 70 वर्षीय सिद्ध स्वरूप के सिर पर किसी ने वजनदार चीज से प्रहार किया, जिससे उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि आज सुबह जब दूध विक्रेता पशुबाड़े में पहुंचा तो स्वरुप का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखकर उसने परिजन को यह सूचना दी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये ले गयी और मामले की जांच शुरू कर दी।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार