Female Constable Suicide News: पति से झगड़े के बाद महिला कॉन्स्टेबल ने उठाया खौफनाक कदम, देखकर हर कोई हुआ हैरान, बुलानी पड़ी पुलिस

Ads

Female Constable Suicide News: इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में पति से झगड़ा होने से क्षुब्ध एक महिला आरक्षी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 05:48 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 05:51 PM IST

Female Constable Suicide News/Image Credit: File

HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में महिला कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या।
  • पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने खाया था जहर।
  • पुलिस ने महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

Female Constable Suicide News: इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में पति से झगड़ा होने से क्षुब्ध एक महिला आरक्षी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सैफई थाने की आरक्षी 30 वर्षीय प्रियंका ने रविवार शाम पति रजत से कहासुनी हो जाने पर जहर खा लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे नाजुक हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

Female Constable Suicide News: सूत्रों ने बताया कि कहासुनी के बाद रजत घर से बाहर चला गया था और उसके बाद उसने प्रियंका को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वह रात करीब 10 बजे जब घर लौटा तो उसने उसके मुंह से झाग निकलते देखकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और फिर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने रजत को हिरासत में ले लिया और महिला सिपाही का शव पोस्टमार्टम के लिये ले गयी।

इन्हें भी पढ़ें:-