UP Etawah Crime News: घर में सो रही मां-बेटी के साथ अज्ञात युवक ने कर दिया कांड, हालत देख लोग भी रह गए हैरान, बुलानी पड़ी पुलिस

Ads

UP Etawah Crime News: इटावा जिले में महिला और उसकी बेटी की घर में सोते समय हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी गई।

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 07:17 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 07:17 PM IST

UP Etawah Crime News/image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के इटावा में मां-बेटी की हत्या कर दी गई।
  • वारदात के समय मां-बेटी घर में सो रहे थे।
  • आरोपी ने हंसिया से गला काट कर वारदात को अंजाम दिया।

UP Etawah Crime News: इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में मायके में एक महिला और उसकी बेटी की घर में सोते समय हंसिया से गला काटकर  हत्या कर दी गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के भरथना थाना क्षेत्र के चंदेठी गांव में पुष्पा देवी (55) और उसकी बेटी निर्मला उर्फ़ मंजू (38) की रात में सोते समय फसल काटने में इस्तेमाल होने वाली हंसिया से गला काट कर हत्या कर दी गई।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार शाम एक दूध विक्रेता पुष्पा के घर पहुंचा और काफी देर तक खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने नोएडा में सुरक्षाकर्मी के तौर पर नौकरी करने वाले गृहस्वामी सुरेश कुमार को फोन किया।(UP Etawah Crime News) श्रीवास्तव ने बताया कि दूध विक्रेता ने जब घर के अंदर झांका तो देखा कि बिस्तर पर निर्मला का खून से लथपथ शव पड़ा था जबकि सामने आंगन में पुष्पा का भी लहूलुहान शव पड़ा था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच

UP Etawah Crime News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच में पता लगा है कि निर्मला की शादी मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र निवासी सत्येन्द्र कुमार के साथ हुई थी और शादी के चार माह बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने निर्मला को कथित तौर पर मारपीट कर मायके वापस भेज दिया था। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता लगा है कि निर्मला ने सत्येन्द्र से गुजारा भत्ते के लिए अदालत का रुख किया था और अदालत ने बीते तीन अगस्त को उसे सात हजार रुपए प्रति माह गुजारा भत्ता देने के आदेश दिये थे। श्रीवास्तव ने बताया कि सत्येन्द्र द्वारा दायर तलाक का मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। श्रीवास्तव के मुताबिक पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि 14 एवं 15 अगस्त को लगातार दो दिन एक युवक स्कूटी से घर आया था।

इन्हें भी पढ़ें:-