तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला ‘घोर निंदनीय’: अखिलेश

Ads

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला 'घोर निंदनीय': अखिलेश

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 08:43 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 08:43 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

लखनऊ, 30 मई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए ‘हमले’ की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा नफरत भरी नकारात्मक हिंसक राजनीति के सिवा और कुछ नहीं कर सकती है।

यादव ने एक्स पर लिखा,‘‘बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता अभिषेक बनर्जी के ऊपर जानलेवा हमला करवाकर बंगाल की अराजक भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि भाजपा नफरत भरी नकारात्मक हिंसक राजनीति के सिवा और कुछ नहीं कर सकती है।’’

उन्होंने कहा कि इतने संवेदनशील वातावरण में भी पुलिस की व्यवस्था न होना एक बड़ी साज़िश की ओर इशारा करती है। उन्होंने इसे घोर निंदनीय कहा।

पुलिस के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने गए थे, तभी स्थानीय लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की।

अज्ञात लोगों ने सांसद पर पत्थर, जूते एवं अंडे फेंके और ‘चोर, चोर’ चिल्लाते हुए उन पर लात-घूंसे बरसाने की कोशिश भी की।

भाषा जफर राजकुमार

राजकुमार