Karnataka Politics News: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम, चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, जानें किस दिन लेंगे शपथ

Ads

Karnataka Politics News: डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए सीएम होंगे।

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 07:25 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 07:29 PM IST

Karnataka Politics News/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए सीएम होंगे।
  • डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
  • कर्नाटक की नई सरकार का शपथ ग्रहण 3 जून को होगा।

Karnataka Politics News: बेंगलुरु: कर्नाटक में इस समय सियासी पारा गर्माया हुआ है। सिद्धारमैया के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आज बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है। विधायक दल की बैठक में लिए गए फैसले के बाद कर्नाटक में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बताया जा रहा ही कि, कर्नाटक की नई सरकार का शपथ ग्रहण 3 जून को होगा।

बैठक में मौजूद रहे सभी दिग्गज नेता

बैठक में कांग्रेस के सभी प्रमुख विधायक और पार्टी नेता मौजूद रहे। लंबे समय से चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बाद आखिरकार पार्टी ने डीके शिवकुमार के नाम पर मुहर लगा दी। (Karnataka Politics News) विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। लंबे समय से मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार रहे शिवकुमार अब राज्य की कमान संभालने के करीब पहुंच गए हैं।

हाईकमान ने दिया था डीके शिवकुमार के नाम का सुझाव

Karnataka Politics News:  विधायक दल की बैठक के बाद, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि, कांग्रेस हाईकमान ने विधायक दल के नेता के लिए डीके शिवकुमार के नाम का सुझाव दिया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का समर्थन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. जी. परमेश्वर ने किया। (Karnataka Politics News) बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। किसी भी विधायक ने इसका विरोध नहीं किया। इसके बाद डीके शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता चुने गए डीके शिवकुमार

केसी वेणुगोपाल ने अपने बयान में आगे कहा कि, उन्हें घोषणा करते हुए काफी गर्व हो रहा है कि, कांग्रेस विधायक दल ने एकमत से डीके शिवकुमार को अपना नेता चुना है। उन्होंने बताया कि यह फैसला पार्टी हाईकमान के सुझाव और सभी विधायकों की सहमति से लिया गया है। डीके शिवकुमार लंबे समय से कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं। (Karnataka Politics News) उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। इस फैसले के साथ कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि नई सरकार राज्य के विकास, प्रशासन और जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करने के लिए जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभालेगी।

इन्हे भी पढ़ें:-

डीके शिवकुमार कौन हैं?

डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। वे लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

डीके शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता कैसे चुना गया?

कांग्रेस हाईकमान के सुझाव के बाद विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

क्या डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनेंगे?

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे शपथ ले सकते हैं।

डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव किसने रखा था?

पूर्व मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसका समर्थन G. Parameshwara ने किया।

डीके शिवकुमार की शपथ ग्रहण समारोह की संभावित तारीख क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 3 जून को आयोजित किया जा सकता है।