Attack on Abhishek Banerjee | Photo Credit: @MamataOfficial
Attack on Abhishek Banerjee: कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को सोनारपुर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ है।
पुलिस के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर इलाके में गए थे, (Attack on Abhishek Banerjee) जहां स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की। अज्ञात लोगों ने सांसद पर पत्थर, जूते व अंडे फेंके और उन्हें लात-घूंसे मारने की कोशिश भी की। लोग अभिषेक को देखकर ‘चोर-चोर’ के नारे लगा रहे थे।
Attack on Abhishek Banerjee: ममता बनर्जी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर कहा, “शासक हत्यारे बन गए हैं, भाजपा को शर्म आनी चाहिए।” कथित हमले का वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी आई। वीडियो में प्रदर्शनकारी तृणमूल महासचिव को निशाना बनाते दिख रहे हैं। तृणमूल नेताओं ने आरोप लगाया कि यह घटना राजनीतिक रूप से प्रेरित थी। (Attack on Abhishek Banerjee) उन्होंने भाजपा पर अभिषेक बनर्जी की यात्रा को बाधित करने के लिए इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया।
RULERS BECAME KILLERS- shame on you BJP https://t.co/DHNsnDAc9a
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 30, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-