Avimukteshwaranand Controvers: यौन उत्पीड़न मामले में फंसे शंकराचार्य के समर्थन में उतरे कांग्रेस सांसद, योगी सरकार पर बोला हमला, कहा-‘गिरफ्तारी करना बड़ी गलती’

Ads

Avimukteshwaranand Controvers: यौन उत्पीड़न मामले में फंसे शंकराचार्य के समर्थन में उतरे कांग्रेस सांसद, योगी सरकार पर बोला हमला, कहा-'गिरफ्तारी करना बड़ी गलती'

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 10:17 AM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 11:25 AM IST

Avimukteshwaranand Controvers

HIGHLIGHTS
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की
  • कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने योगी सरकार पर हमला बोला और गिरफ्तारी को गलत बताया
  • मामला राजनीतिक और धार्मिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है

नई दिल्ली: Avimukteshwaranand Controvers स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने नाबालिग के यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर सियासत गरमाई गई है। मामले में अब कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने योगी सरकार पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने योगी सरकार को नसीहत भी दी है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने पोस्ट पर लिखा है कि ‘स्वामी अविमुखतेश्वरानंद जी की गिरफ्तारी एकबड़ी गलती होगी। योगी जी इस मामले में पुनः विचार करये। ज़िद और द्वेष सार्वजनिक जीवन के सबसे बड़े शत्रु हैं। योगी जी और स्वामी जी आत्म चिंतन करये !! शंकराचार्य जी को हाई कोर्ट में ज़मानत की अर्ज़ी लगाना हिंदू धर्म के लिए अशोभनीय चित्रण है।’

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष और शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया था कि माघ मेले के दौरान एक नाबालिग और एक बालिग बच्चा उनके पास आया था। जिसने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर कुकर्म का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया गया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्य ही इन बच्चों पर गुरु सेवा के नाम पर संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। जिसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने नाबालिग के यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की।

इन्हें भी पढ़े:-

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जमानत के लिए कहाँ याचिका दायर की है?

उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

उन पर किस तरह के आरोप लगे हैं?

उन पर नाबालिग के यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों के आरोप दर्ज किए गए हैं।

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि स्वामी जी की गिरफ्तारी एक बड़ी गलती होगी और योगी सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।