Champat Rai Resigns Ayodhya Ram Mandir Trust : राम मंदिर चंदा विवाद में सबसे बड़ा मोड़! चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसी मामले में गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाना है।

Champat Rai Resigns Ayodhya Ram Mandir Trust : राम मंदिर चंदा विवाद में सबसे बड़ा मोड़! चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

Champat Rai Resigns Ayodhya Ram Mandir Trust / Image Source : SOCIAL MEDIA FILE


Reported By: Apurva Pathak,
Modified Date: June 26, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: June 26, 2026 1:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से इस्तीफा दिया।
  • चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट पर बढ़ा दबाव।
  • गिरफ्तार आरोपियों को आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

अयोध्या: Champat Rai Resigns Ayodhya Ram Mandir Trust  अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे और चंदे में चोरी का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही ट्रस्ट के एक अन्य प्रमुख सदस्य और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

नैतिकता के आधार पर दिया इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार, चंदा और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप सामने आने के बाद से ही चंपत राय और अनिल मिश्रा दोनों पर पद छोड़ने का भारी दबाव था। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ने नैतिकता के आधार पर अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस घोटाले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की साख पर लगातार सवाल उठ रहे थे।

मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाएंगे 8 आरोपी

Ram Janmabhoomi Trust Scam News इस मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिन्हें हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इन सभी 8 आरोपियों को आज दोपहर 2:00 बजे के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन आरोपियों को ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने उनके आवास पर पेश किया जाएगा, जहां पुलिस इनकी रिमांड या जेल भेजने की मांग करेगी।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..