Ram Mandir Trust Member : राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए चेहरों की एंट्री! अयोध्या, दिल्ली और शिकोहाबाद से इन नामों पर लगी मुहर, CEO पर भी बड़ा फैसला
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। अयोध्या, दिल्ली और शिकोहाबाद से नए ट्रस्टियों को शामिल किया गया है। बैठक में राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO के चयन को लेकर भी चर्चा हुई।
Ram Mandir Trust Member : Image Source : FILE
- राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्यों की नियुक्ति
- राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्यों की नियुक्ति
- राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति पर भी मंथन
अयोध्या : Ram Mandir Trust Member : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की आधिकारिक नियुक्ति कर दी गई है। अयोध्या के मणिरामदास छावनी में आयोजित ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से नए सदस्यों के नामों पर मुहर लगाई गई, जिसके तहत अयोध्या, दिल्ली और शिकोहाबाद के प्रमुख प्रमुख चेहरों को ट्रस्ट मंडल में शामिल किया गया है।
इन सदस्यों की हुई नियुक्ति
मिली जानकारी के अनुसार,ट्रस्ट मंडल में अयोध्या के वरिष्ठ मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचन्दका और शिकोहाबादकी निर्मला यादव को नए ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, बैठक में राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर 3 सदस्यीय समिति द्वारा सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट पर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ।
ट्रस्ट के संचालन को मिलेगी नई दिशा
हाल ही में चंदा विवाद व इस्तीफा प्रकरणों के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता लाने के लिए यह नए बदलाव किए जा रहे हैं। तीनों नए सदस्यों के शामिल होने से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक मामलों के संचालन को नई दिशा मिलेगी।
इस्तीफे के बाद खली थे पद
आपको बता दें कि चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव रहे चंपत राय (Champat Rai Resignation) और अनिल मिश्रा के इस्तीफा के बाद दो महत्वपूर्ण पद है रिक्त थे। Ram Mandir CEO Appointment बीते दिनों राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद से पद खाली थे । जिन पर आज नियुक्तियां हो गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- ISRO Recruitment 2026: इसरो में 175 पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन, चूक गए तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा
- 8th Pay Commission Update: सैलरी बढ़ेगी या DA में होगा बड़ा खेल? 8वें वेतन आयोग से जुड़े कई अहम ऐलान जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुलने वाला है खुशियों का पिटारा!
- CP Radhakrishnan Raipur Visit: रायपुर दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल डेका, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों ने किया आत्मीय स्वागत

Facebook


