Jhansi Wife Murder Case: सोशल मीडिया से दोस्ती फिर…लव मैरिज, अब डेढ़ साल में ही हुआ खौफनाक अंत, पूरा मामला जानकर कांप जाएगी रूह
Jhansi Wife Murder Case: सोशल मीडिया से दोस्ती फिर लव मैरिज, अब डेढ़ साल में ही हुआ खौफनाक अंत, पूरा मामला जानकर कांप जाएगी रूह
Jhansi Wife Murder Case: सोशल मीडिया से दोस्ती फिर लव मैरिज, अब डेढ़ साल में ही हुआ खौफनाक अंत, पूरा मामला जानकर कांप जाएगी रूह /image: IBC24 File
- फेसबुक दोस्ती के बाद हुई थी लव मैरिज
- पत्नी की मौत के मामले में पति पर हत्या का आरोप
- पोस्टमार्टम में गला घोंटने से मौत की बात सामने आई
झांसी। Jhansi Wife Murder Case: दो साल पहले फेसबुक पर हुई एक मुलाकात… दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने शादी कर ली। लेकिन जिस प्रेम कहानी की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई थी, उसका अंत बेहद दर्दनाक हुआ। झांसी में एक पति यश ठाकुर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या (Wife Murder Allegation) करने का आरोप लगा है। आरोप है कि वारदात से पहले पति ने अपनी साली को कमरे में बाहर से बंद कर दिया और पत्नी मुस्कान की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। सुबह भाई घर पहुंचा तो बहन जमीन पर बेसुध मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किस बात पर शुरू हुआ विवाद?
Uttar Pradesh Crime News मामला यूपी के झांसी के आवास विकास स्थित फौजी कॉलोनी का है। परिजनों के मुताबिक दतिया की रहने वाली शिवानी की करीब दो साल पहले यश से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा। विवाद से परेशान शिवानी अपने मामा के घर के पास झांसी की फौजी कॉलोनी में किराए के कमरे में अपने छोटे भाई अनिकेत और बहन मुस्कान (Muskan Murder Case) के साथ रहने लगी थी। रविवार रात शिवानी और यश के बीच फिर कहासुनी हुई। आवाज सुनकर शिवानी के मामा मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद मामा के साथ अनिकेत चला गया, जबकि मुस्कान अपने कमरे में सोने चली गई।
कमरे में बेसुध पड़ी मिली मुस्कान (Husband Accused of Murder)
Husband Absconding Case आरोप है कि देर रात करीब डेढ़ बजे यश ने मुस्कान से अपना बैग और कुछ सामान मांगा। मुस्कान ने बैग दे दिया और वापस सो गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे मुस्कान की नींद खुली और वह बाथरूम जाने के लिए दरवाजा खोलने लगी, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। करीब आधे घंटे तक आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो वह वापस सो गई। (Jhansi Wife Murder Case) सुबह करीब नौ बजे अनिकेत मामा के घर से वापस लौटा। उसने देखा कि दोनों कमरों के दरवाजे बाहर से बंद थे। कुंडी खोलकर अंदर पहुंचा तो शिवानी जमीन पर बेसुध पड़ी थी, जबकि दूसरे कमरे में मुस्कान सो रही थी। परिजन शिवानी को तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कैसे खुला मर्डर का राज? (Jhansi Crime News)
Jhansi Wife Murder Case पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंटना सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। परिजनों ने शिवानी के पति यश पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी पति वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Students Bonus Marks: छत्तीसगढ़ में 9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक, आज ही करें ये जरूरी काम, साय सरकार ने शिक्षा विभाग को दिए निर्देश
- A. Sai Manohar: रिटायर्ड होते ही इस पूर्व एडीजी इंटेलीजेंस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए सीएम मोहन सरकार के सलाहकार
- Legal Notice for Birthday Party: वादा करने के बाद भी नहीं दी बर्थडे पार्टी, तो दोस्त ने वकील को भेजा नोटिस, कर दी इतने हजार की डिमांड

Facebook


