Azamgarh Road Accident News: खंभे से टकराया डीजल टैंकर, इतने लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत, शवों की हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान
Azamgarh Road Accident News: आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई।
Azamgarh Road Accident News/Image Credit: AI
- आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ।
- डीजल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया।
- इस हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
Azamgarh Road Accident News: आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मालटारी-मिर्जापुर में ‘हाइडिल’ के पास डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया जिससे शॉर्ट सर्किट लगने से टैंकर में भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार इस घटना में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई तथा बुरी तरह से जल जाने के कारण शवों की पहचान नहीं हो सकी है।
कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सगड़ी) देशराज सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे मालटारी-मिर्जापुर हाइडिल के पास डीजल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया और शॉर्ट सर्किट से टैंकर आग का गोला बन गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। (Azamgarh Road Accident News) सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कई गांवों की बिजली आपूर्ति हुई बाधित
Azamgarh Road Accident News: देशराज सिंह ने कहा कि इस हादसे में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से आसपास के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह कटर से टैंकर को काटकर अंदर फंसे चालक और खलासी के जले हुए अवशेष बाहर निकाले गए। उन्होंने कहा कि तीनों के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ ले जाये गये हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP Kanwar Yatra 2026: योगी सरकार की तैयारियों का दिखा असर, कावड़ यात्रियों को मिली सुरक्षा तो महिलाएं भी निकली शिव भक्ति की राह पर, पढ़िए ये विशेष लेख
- Punjab Bhupesh Baghel Virodh: पूर्व CM भूपेश बघेल का इस राज्य में जोरदार विरोध.. लगाए गए ‘गो बैक’ और ‘मुर्दाबाद’ के नारे.. खुलकर सामने आई कांग्रेस की कलह
- Railway Engineer Convicted: रेलवे का रिश्वतखोर इंजीनियर.. कोर्ट ने सुनाई चार साल की सजा, लगाया तगड़ा जुर्माना.. ठेकेदार से वसूल रहा था रकम

Facebook


