Bahraich Mazar Bulldozer Action: बहराइच में प्रशासन का बड़ा एक्शन, मेडिकल कॉलेज में बनी अवैध मजारों पर चला बुलडोजर, 24 साल पुराने आदेश पर हुई कार्रवाई

बहराइच में प्रशासन ने महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज परिसर में बनी 10–12 अवैध मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। जांच में केवल दो मजारें वक्फ बोर्ड में वैध पाई गईं, जबकि बाकी को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बताया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Bahraich Mazar Bulldozer Action: बहराइच में प्रशासन का बड़ा एक्शन, मेडिकल कॉलेज में बनी अवैध मजारों पर चला बुलडोजर, 24 साल पुराने आदेश पर हुई कार्रवाई

Bahraich Mazar Bulldozer Action/ Image Source : ANI

Modified Date: January 19, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: January 19, 2026 10:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बहराइच में मेडिकल कॉलेज परिसर से 10–12 अवैध मजारें बुलडोजर से हटाईं गईं।
  • 2002 में आदेश के बावजूद अवैध निर्माण हटाया नहीं गया था।
  • केवल 2 मजारें वक्फ बोर्ड में वैध पाई गईं, बाकी अतिक्रमण घोषित।

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज परिसर के भीतर बने अवैध मजारों को हटा दिया है। लंबे समय से चल रहे इस विवाद पर विराम लगाते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल की तैनाती में 10–12 मजारों और बाउंड्री वॉल को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।  Bahraich Mazar Bulldozer Action: नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मजारों को 17 जनवरी तक हटाने का नोटिस दिया गया था। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े।

2002 से जारी किया गया था आदेश

नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद के अनुसार, मेडिकल कॉलेज कैंपस में मजारों का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। Bahraich Medical College उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में वर्ष 2002 में ही आदेश जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद मजारों को वहाँ से नहीं हटाया गया। प्रशासन का आरोप है कि समय के साथ इन अवैध निर्माणों का धीरे-धीरे विस्तार किया गया और कैंपस के भीतर देखते ही देखते 10–12 अवैध मजारें खड़ी कर दी गईं। जांच में सामने आया कि केवल दो मजारें ही वैध रूप से वक्फ बोर्ड में दर्ज थीं।

सरकारी जमीन पर बढ़ते इस अतिक्रमण को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर इन्हें ध्वस्त करने की प्रक्रिया पूरी की। Illegal Mazar Removed  प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे शहर में हलचल मच गई है। इसी परिसर में मौजूद दो मजारों के साथ प्रशासन ने कोई छेड़छाड़ नहीं की, क्योंकि वे वैध रूप से वक्फ बोर्ड में दर्ज थीं।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.