Sai Cabinet Decision: परीक्षा में नकल करने वालों की अब खैर नहीं! साय सरकार बनाने जा रही ये नया कानून, किए जा सकते हैं ये बड़े प्रावधान

परीक्षा में नकल करने वालों की अब खैर नहीं! साय सरकार बनाने जा रही ये नया कानून, Sai Cabinet Decision: New law to prevent cheating in Chhattisgarh

Sai Cabinet Decision: परीक्षा में नकल करने वालों की अब खैर नहीं! साय सरकार बनाने जा रही ये नया कानून, किए जा सकते हैं ये बड़े प्रावधान
Modified Date: March 10, 2026 / 10:37 pm IST
Published Date: March 10, 2026 9:18 pm IST

रायपुरः Sai Cabinet Decision विधानसभा भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में कैबिनेट ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में धर्मांतरण पर रोक लगेगी। इस विधेयक को इसी सत्र में विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल विधेयक 2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इसके अलावा सरकार ने नकल प्रकरण रोकन के लिए नया कानून लाने जा रही है।

Sai Cabinet Decision बता दें कि प्रदेश में सरकारी भर्तियों के लिए मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और व्यापमं के माध्यम से करीब 30 तरह की परीक्षाएं आयोजित होती हैं। नए प्रस्ताव में इन परीक्षाओं को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर समान योग्यता वाले पदों के लिए एक संयुक्त परीक्षा कराने की योजना है। इसी को लेकर अब कर्मचारी चयन आयोग की तर्ज पर सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल गठित करने का फैसला लिया है। वहीं साय सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 भी लाने जा रही है।

इन फैसलों पर लगी मुहर

  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक के प्रारूप को मिली मंज़ूरी
  • धर्मांतरण को प्रभावी ढंग से रोकने विधेयक को मंज़ूरी मिली
  • राजनीतिक आंदोलनों से संबंधी 13 प्रकरणों को वापस लिया जाएगा
  • 13 प्रकरणों को कोर्ट से वापस लेने का अनुमोदन हुआ
  • छत्तीसगढ़ उपकर संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी
  • इससे पंजीयन पर प्रभार्य उपकर शुल्क समाप्त हो जाएगा
  • छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी
  • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अधिनियम, संशोधन को मंजूरी मिली
  • छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल विधेयक को मंज़ूरी
  • उम्मीदवारों के चयन और परीक्षा आयोजित करने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल का गठन होगा
  • जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव को 5 एकड़ भूमि आबंटित

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।