बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन
Modified Date: August 5, 2026 / 11:09 pm IST
Published Date: August 5, 2026 11:09 pm IST

बलिया (उप्र), पांच अगस्त (भाषा) बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।

बसपा के आजमगढ़ और गोरखपुर मंडल के मुख्य संयोजक मदन राम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रात्रि साढ़े आठ बजे उपचार के दौरान निधन हो गया।

राम ने बताया कि सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी और वर्ष 1990-91 में वह बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज के छात्रसंघ के महामंत्री चुने गए। सिंह 2012 में पहली बार रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2017 और 2022 में भी वह रसड़ा से ही लगातार विधायक निर्वाचित हुए।

उन्होंने बताया कि सिंह के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। सिंह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

भाषा सं राजेंद्र

शफीक

शफीक


लेखक के बारे में