उप्र विधानसभा में तीन दिन में सिर्फ दो घंटे 43 मिनट हुआ कामकाज

उप्र विधानसभा में तीन दिन में सिर्फ दो घंटे 43 मिनट हुआ कामकाज

उप्र विधानसभा में तीन दिन में सिर्फ दो घंटे 43 मिनट हुआ कामकाज
Modified Date: August 5, 2026 / 09:54 pm IST
Published Date: August 5, 2026 9:54 pm IST

लखनऊ, पांच अगस्‍त (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार को तीसरे दिन ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, तीन से पांच अगस्त तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल पांच घंटे 32 मिनट तक संचालित की गई, जिसमें केवल दो घंटे 43 मिनट कामकाज हुआ और दो घंटे 49 मिनट हंगामे की भेंट चढ़ गए।

बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का वर्ष 2026 का तृतीय सत्र तीन अगस्त से पांच अगस्त 2026 तक संपन्न हुआ, जिसमें सदन की कुल तीन बैठकें आयोजित की गईं।

इसमें कहा गया है, “कुल पांच घंटे 32 मिनट की कार्यवाही में दो घंटे 49 मिनट का स्थगन रहा, जबकि दो घंटे 43 मिनट तक सदन में कामकाज प्रभावी रूप से संचालित हुआ। सत्र के दौरान विभिन्न विधायी, संसदीय एवं प्रक्रियागत कार्यों का निष्पादन किया गया।”

बयान के अनुसार, मानसून सत्र में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित किया गया।

भाषा

आनन्‍द पारुल

पारुल

पारुल


लेखक के बारे में