वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पीटीआर के प्रमुख मार्गों पर रात्रि यातायात पर प्रतिबंध
वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पीटीआर के प्रमुख मार्गों पर रात्रि यातायात पर प्रतिबंध
पीलीभीत (उप्र), दो मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत बाघ अभयारण्य(पीटीआर) प्रशासन ने वन्यजीव सुरक्षा सुनिश्चित करने और उच्च्तम न्यायालय के निर्देशों का पालन करने के लिए मुख्य वन क्षेत्रों से गुजरने वाली प्रमुख सड़कों पर रात के दौरान वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) भरत कुमार द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह निर्णय 17 नवंबर, 2025 के उच्च्तम न्यायालय के आदेश और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस कदम का प्राथमिक उद्देश्य रात के दौरान वन्यजीवों, विशेषकर बाघों से जुड़ी सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और उनके प्राकृतिक आवास में मानव हस्तक्षेप को कम करना है। भाषा सं जफर रंजनरंजन

Facebook


