Banda Child Death News/Photo Credit: IBC24
Banda Child Death News: बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सोमवार को चंद्रावल नदी में नहाने गए दो सगे भाई-बहन समेत तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, हादसा जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव के पास बह रही चंद्रावल नदी में हुआ। सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सौरभ सिंह ने बताया कि नदी में नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
मृतकों की पहचान गौरी कला गांव निवासी रामशंकर विश्वकर्मा की बेटी माधुरी (14), उसके छोटे भाई अंशु (10) तथा कानपुर नगर जिले के घाटमपुर निवासी पंकज के पुत्र प्रतीक (13) के रूप में हुई है। (Banda Child Death News) सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे से मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-