Banda Child Death News: डूबने से हुई भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत,

Banda Child Death News: बांदा जिले में चंद्रावल नदी में नहाने गए दो सगे भाई-बहन समेत तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई।

Banda Child Death News: डूबने से हुई भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत,

Banda Child Death News/Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 15, 2026 / 05:40 pm IST
Published Date: June 15, 2026 5:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चंद्रावल नदी में नहाने गए दो सगे भाई-बहन समेत तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई।
  • पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकल लिया है।
  • पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Banda Child Death News: बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सोमवार को चंद्रावल नदी में नहाने गए दो सगे भाई-बहन समेत तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, हादसा जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव के पास बह रही चंद्रावल नदी में हुआ। सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सौरभ सिंह ने बताया कि नदी में नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

पुलिस ने बच्चों के शव भेजे पोस्टमार्टम के लिए

मृतकों की पहचान गौरी कला गांव निवासी रामशंकर विश्वकर्मा की बेटी माधुरी (14), उसके छोटे भाई अंशु (10) तथा कानपुर नगर जिले के घाटमपुर निवासी पंकज के पुत्र प्रतीक (13) के रूप में हुई है। (Banda Child Death News) सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे से मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.