बांदा में बरसाती नाले में डूबने से तीन लोगों की मौत

Ads

बांदा में बरसाती नाले में डूबने से तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 09:35 AM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 09:35 AM IST

बांदा (उप्र), 26 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार शाम एक बरसाती नाले में डूबने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी।

बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्णकांत त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार शाम बरसाती नाला पार करते समय डूबने से दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई, जिनकी पहचान कुसुमरानी (30), सिया (50) और युवक कोमल (27) के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तीनों शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

सीओ ने बताया कि हादसे की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गई है, ताकि पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा राहत कोष से सरकारी आर्थिक मदद मिल सके।

भाषा स ज़फ़र वैभव

वैभव