उप्र: ट्रेन से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Ads

उप्र: ट्रेन से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 02:52 PM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 02:52 PM IST

मिर्जापुर (उप्र), 23 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की सतर्कता से ब्रह्मपुत्र मेल से एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया है।

जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात पकड़े गये युवक की पहचान बांग्लादेश के हाबीगंज निवासी 23 वर्षीय रियाज अहमद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच में उसके पास भारत में प्रवेश एवं निवास से संबंधित कोई वैध पासपोर्ट, वीजा अथवा अन्य दस्तावेज नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि कश्मीर जा रहा अहमद ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच में बिना टिकट लिये सफर कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसे चिकित्सा जांच के लिए भेजा जा रहा है जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

वर्मा ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आतंकवाद रोधी दस्ते, खुफिया ब्यूरो और स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी इस बारे में अवगत कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आवश्यक जांच के बाद आरोपी को मिर्जापुर जीआरपी थाने के सुपुर्द किया गया था जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं. सलीम नेत्रपाल देवेंद्र

देवेंद्र