(IBPS Clerk Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) भर्ती 2026 के लिए आवेदन (IBPS Clerk Recruitment 2026) की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 अगस्त 2026 कर दिया गया है। उम्मीदवार 28 अगस्त की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IBPS Clerk 2026 भर्ती अभियान के तहत (IBPS Clerk Recruitment 2026) देश के अलग-अलग सरकारी बैंकों में कुल 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती CRP CSA XVI के तहत आयोजित की जा रही है। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक समेत कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल हैं। उम्मीदवारों को खास तौर पर सलाह दी गई है कि वे इस बार अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फाइनल ईयर के विद्यार्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
IBPS Clerk भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। फीस जमा करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
IBPS Clerk 2026 की प्रारंभिक परीक्षा (IBPS Clerk Recruitment 2026) 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने की जानकारी दी गई है। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जो 27 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। अंतिम चयन मेन्स परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा। इसके बाद लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट प्रक्रिया का हिस्सा होगा। भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा। चयनित कर्मचारियों का वेतनमान 24,050 से 64,480 रुपये तक रहेगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा। वहां CRP Clerks/Customer Service Associate Recruitment लिंक खोलकर New Registration पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। इसके साथ फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करनी होगी। अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा।