उप्र : बरेली में मरीज से बलात्कार के दोषी चिकित्सक को 10 साल कठोर कारावास की सजा
उप्र : बरेली में मरीज से बलात्कार के दोषी चिकित्सक को 10 साल कठोर कारावास की सजा
बरेली, तीन मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की एक अदालत ने उपचार कराने आयी महिला के साथ बलात्कार करने के मामले में एक चिकित्सक को शनिवार को दोषी करार देते हुए उसे 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनायी और 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। एक सरकारी अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय) राघवेंद्र मणि ने चार साल पुराने इस मामले की सुनवाई पूरी कर आरोपी डॉ रवेन्द्र प्रकाश शर्मा (40) को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
अभियोजन पक्ष के अनुसार वर्ष 2021 में दांत का इलाज कराने आयी विवाहिता के इलाज के दौरान चिकित्सक ने नशीला इंजेक्शन लगाकर उसके साथ बलात्कार किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
महिला के पति ने चिकित्सक की हरकत से तंग आ कर थाना इज्जत नगर में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
भाषा
सं, आनन्द, रवि कांत रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : बरेली में मरीज से बलात्कार के दोषी चिकित्सक को 10 साल कठोर कारावास की सजा
BAREILLY
और भी पढ़ें ›सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pm