उप्र : बरेली में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद नमाज पढ़ने के मामले में चार लोग गिरफ्तार
उप्र : बरेली में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद नमाज पढ़ने के मामले में चार लोग गिरफ्तार
बरेली, 18 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बिना अनुमति के एक अस्थायी शेड में जुमे की नमाज अदा करने के आरोप में एक ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक इस घटना के लिए सात व्यक्तियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब त्योहारों और आगामी गणतंत्र दिवस समारोहों के मद्देनजर जिले में निषेधाज्ञा लागू थी।
बेहडी थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि जाम सावंत शुमाली गांव में एक भूखंड पर बने टिन शेड में 20 से अधिक लोग बिना अनुमति के नमाज अदा कर रहे थे।
पुलिस स्थानीय दक्षिणपंथी संगठन हिंदू जागरण सेना के एक पदाधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई कर रही थी।
हिंदू जागरण सेना के सदस्य हिमांशु पटेल ने 'एक्स' पर घटना के बारे में पोस्ट किया और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को टैग किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है।
पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में ग्राम प्रधान आरिफ, अकील अहमद, मोहम्मद शाहिद और छोटे अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मुजम्मिल, कादिर अहमद और मोहम्मद आरिफ पर भी मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में विस्तृत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भाषा
सं, आनन्द, रवि कांत रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : बरेली में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद नमाज पढ़ने के मामले में चार लोग गिरफ्तार
BAREILLY
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm