Bareilly Love Jihad:पहले राज गुप्ता बनकर रचाई शादी, 2 दिन बाद कहा-ये तो मजाक था, फिर सामने आया डरावना सच, लव जिहाद की ये कहानी पढ़कर दंग रह जाएंगे आप, जानिए कहां का मामला
Bareilly Love Jihad:पहले राज गुप्ता बनकर रचाई शादी, 2 दिन बाद कहा-ये तो मजाक था, फिर सामने आया डरावना सच, लव जिहाद की ये कहानी पढ़कर दंग रह जाएंगे आप, जानिए कहां का मामला
love jihad/ image source: pb46044147 x handle
- बरेली में गंभीर धोखाधड़ी मामला
- युवती ने SSP से शिकायत
- धर्म परिवर्तन का दबाव आरोप
Bareilly Love Jihad: बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पीड़िता ने एक युवक और उसके परिवार पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता ने क्या बताया ?
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2023 में वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई जिसने अपना नाम राज गुप्ता बताया और खुद को हिंदू बताया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने हिंदू रीति-रिवाज अपनाकर उसका भरोसा जीता और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाद में वह नौकरी छोड़कर बरेली लौट आई, लेकिन संपर्क बना रहा।
होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया
आरोप है कि मार्च 2024 में युवक ने बरेली आकर शादी का झांसा देकर रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी उसे गुरुग्राम ले गया और गर्भपात कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर कथित तौर पर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की गई, जिसमें दोनों पक्षों के कुछ लोग शामिल हुए और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए गए।
आरोपी का अली नाम कय्यूम
पीड़िता का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि युवक का असली नाम कय्यूम है। आरोप है कि फरवरी 2025 में बेटी के जन्म के बाद उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जाने लगा और विरोध करने पर उसे अलग कर दिया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार की ओर से उसे जान से मारने की धमकी दी गई, जिसमें “टुकड़े-टुकड़े करने” जैसी धमकी शामिल है। इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा है कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीबीगंज पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- कर्नाटक : बीदर चिकित्सा संस्थान में भीड़ ने चिकित्सक पर हमला किया
- ईद-उल-अजहा के अवसर पर 28 मई को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे
- सीतापुर में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
- मथुरा, वृंदावन के मंदिर में भगवान को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पारंपरिक ग्रीष्मकालीन अनुष्ठान
- गुरुग्राम : महिला यात्री की मौजूदगी में अश्लील हरकत करने के आरोप में रैपिडो टैक्सी चालक गिरफ्तार
- पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं के लिए एक जून से मुफ्त यात्रा की अधिसूचना जारी की

Facebook


