Bareilly Komal Mishra Death : ट्विशा-दीपिका के बाद अब कोमल का दर्दनाक अंत! शादी के 6 महीने बाद ससुराल में हुआ ये खौफनाक कांड, मायके वाले बोले- ‘यह सुसाइड नहीं मर्डर है’

Bareilly में प्रेम विवाह के छह महीने बाद 18 वर्षीय कोमल मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज के लिए की गई हत्या बताया है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से कोमल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और एक महीने पहले उसकी नस काटकर मारने की कोशिश भी की गई थी।

Bareilly Komal Mishra Death : ट्विशा-दीपिका के बाद अब कोमल का दर्दनाक अंत! शादी के 6 महीने बाद ससुराल में हुआ ये खौफनाक कांड, मायके वाले बोले- ‘यह सुसाइड नहीं मर्डर है’
Modified Date: May 20, 2026 / 10:17 am IST
Published Date: May 20, 2026 10:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • प्रेम विवाह के छह महीने बाद ससुराल में फंदे से लटका मिला कोमल का शव।
  • मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
  • पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

बरेली:Bareilly Komal Mishra Death  ट्विशा शर्मा और दीपिका के बाद अब एक और बेटी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले में लव मैरिज के छह महीने बाद एक 18 वर्षीय युवती की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में कोमल मिश्रा का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

परिवार ने इंटरकास्ट मैरिज किया था स्वीकार

मिली जानकारी अनुसार, हाईस्कूल की छात्रा कोमल को करीब छह महीने पहले 4 अक्टूबर को अमित मंडल भगा ले गया था। Dowry Harassment And Murder Allegation उस समय कोमल नाबालिग थी और पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद परिवार ने इस इंटरकास्ट शादी को स्वीकार कर लिया था।

‘” नस काटकर मारने की कोशिश “

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास और ससुर उसे दहेज न लाने के ताने देते थे और उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिवार का कहना है कि करीब एक महीने पहले भी कोमल के हाथ की नस काटकर उसे मारने की कोशिश की गई थी। अब उन्हें शक है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया ताकि यह खुदकुशी लगे। फ़िलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव बरमाद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.