लखनऊ, पांच मई (भाषा) समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करते हुये आरोप लगाया है कि नतीजे मनमाने ढंग से तय किये गये हैं और कहा कि मुख्यमंत्री का चयन भी इसी के अनुरूप होगा।
यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘पश्चिम बंगाल में जब परिणाम मनमर्जी से निकाला गया है तो भाजपाई परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री भी मनमर्जी से ही बनेगा।”
यादव की टिप्पणी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के पश्चिम बंगाल में सत्ता खोने के बाद आई है। तृणमूल सरकार के गिरने के बाद राज्य में पहली बार भाजपा के लिए सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है ।
अखिलेश ने विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन किया था ।
भाषा जफर रंजन
रंजन