Bijnor News Attack Former MP: ‘गोली मारे न..’, महज इस वजह से चलती कार के सामने लेट गए BJP के पूर्व सांसद, पुलिस के सामने जमकर किया हंगामा, वीडियो वायरल
Ads
Bijnor News Attack Former MP: गोली मारे न..! महज इस वजह से चलती कार के सामने लेट गए BJP के पूर्व सांसद, पुलिस के सामने जमकर किया हंगामा, वीडियो वायरल
Bijnor News Attack Former MP: बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि कारोबारी सगे भाई तालिब और खालिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना उस समय हुई जब पूर्व सांसद पुलिस, राजस्व और वन विभाग की टीम के साथ चांदपुर रोड स्थित एक आरा मशीन की जांच के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस आरा मशीन को पहले ही सील किया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद संचालन की शिकायत मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी।
पूर्व भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमला
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, आरोपित पक्ष भड़क गया और वहां अचानक हंगामा शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपितों ने न केवल पूर्व सांसद के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि उनकी कार को घेरकर धमकी भी दी। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि खालिद ने एक पुलिसकर्मी से उसकी कारबाइन छीनने की कोशिश की, जबकि तालिब पूर्व सांसद की गाड़ी के आगे लेट गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और पूर्व सांसद को सुरक्षित कार में बैठाकर वहां से निकाल लिया।
क्या है पूरा मामला ?
इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि भी काफी गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, पूर्व सांसद ने हाल ही में मुख्यमंत्री से मिलकर इन्हीं आरोपित भाइयों के खिलाफ शिकायत की थी, जिसमें भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर 5 जुलाई 2025 को हुए हमले का भी जिक्र था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरा मशीन को सील कर दिया था। हालांकि, अब दोबारा संचालन की शिकायत मिलने पर टीम जांच के लिए पहुंची थी, जहां यह विवाद बढ़ गया।
घटना के बाद पूर्व सांसद ने एसपी अभिषेक झा से मुलाकात कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर, आरोपित पक्ष भी अपनी महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंचा और खुद पर हमले के साथ ही पूर्व सांसद पर पांच करोड़ रुपये मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस ने तालिब, खालिद समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।