Bijnor Love Affair Murder Case: आधी रात गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड, दोनों को इस हाल में देख सनक गया भाई.....फिर दे डाली खौफनाक मौत/image: AI Generated
बिजनौर। Bijnor Love Affair Murder Case: उत्तर प्रदेश में एक प्रेमी को प्यार की कीमत अपनी जान देकर चुकानीं पड़ी। बिजनौर जिले के अलादीनपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बहन के कथित प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने क़त्ल के बाद उसका शव कार में रखकर सुनसान जगह पर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक नफीस (32) का गांव अलादीनपुर निवासी एक युवती से करीब 10 साल से प्रेम संबंध था।
Bijnor Love Affair Murder Case क्षेत्राधिकारी (धामपुर) अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना स्योहारा के चकमहदूद सानी निवासी नफीस (32) का अलादीनपुर गांव निवासी एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नफीस अपनी प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंच गया, जहां युवती के भाई उवैस ने नफीस को अपने घर में देखकर गुस्से में उसे बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उवैस, नफीस का शव कार में रखकर कांठ थाना क्षेत्र में सलेमपुर गांव के मजरा फजलाबाद में फेंक आया। (Bijnor murder case)
Bijnor Love Affair Murder Case चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को नफीस की मां ने स्योहारा थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी की जानकारी दी। बुधवार शाम को उवैस ने खुद थाने पहुंचकर जुर्म स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, कांठ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें