अमेठी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत

अमेठी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत

अमेठी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: April 23, 2022 10:43 am IST

अमेठी (उप्र) 23 अप्रैल (भाषा) अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के फैजाबाद- इलाहाबाद राजमार्ग पर दुर्गापुर चौराहे के पास शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार अर्धसैनिक बल के एक उपनिरीक्षक (दरोगा) की ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी।

थाना पीपरपुर के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने शनिवार को बताया कि उमाशंकर सिंह (55) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप सेंटर रामगंज अमेठी में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह थाना क्षेत्र के गांव पट्टी लाल शाह भादर के रहने वाले थे।

यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने एक रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण के बाद सीआरपीएफ सेंटर जा रहे थे, इसी दौरान दुर्गापुर चौराहे के पास उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।

बाइक पर बैठे उनके एक रिश्तेदार घायल हो गये। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष


लेखक के बारे में