भाजपा ने भगवान राम और संविधान दोनों को धोखा दिया: अखिलेश यादव

भाजपा ने भगवान राम और संविधान दोनों को धोखा दिया: अखिलेश यादव

भाजपा ने भगवान राम और संविधान दोनों को धोखा दिया: अखिलेश यादव
Modified Date: July 1, 2026 / 03:55 pm IST
Published Date: July 1, 2026 3:55 pm IST

लखनऊ, एक जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भगवान श्रीराम और संविधान दोनों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की कथित चोरी का उल्लेख करते हुए यादव ने कहा कि उनकी इच्छा है कि सभी कीमती सामान वापस मिल जाएं।

उन्होंने कहा, “सच सामने आए या न आए, कम से कम चांदी तो वापस आनी चाहिए, सोना वापस आना चाहिए, हीरे और आभूषण वापस मिलने चाहिए। सोने की खड़ाऊं और चांदी की खड़ाऊं भी लौटाई जानी चाहिए।”

अपने जन्मदिन के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने “संविधान को बचाया”, लेकिन अब भाजपा विपक्षी सांसदों को तोड़कर संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

वर्ष 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव बुधवार को 53 वर्ष के हो गए।

यादव ने कहा, “मर्यादा का पहला नाम भगवान श्रीराम हैं और दूसरा नाम संविधान है। भाजपा ने दोनों के साथ विश्वासघात किया है। उसने भगवान राम और संविधान दोनों को धोखा दिया।”

भाषा अभिनव जफर जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में