Ghaziabad BJP News : ‘व्हाट्सएप पर भेजता था अश्लील मैसेज’, भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोलीं-रात में वो…
गाज़ियाबाद में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता कौशिक ने पार्टी के ही जिला उपाध्यक्ष नितिन मित्तल पर देर रात व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने और जातिगत टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं।
- भाजपा महिला मोर्चा की नेता ने पार्टी पदाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
- देर रात व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने का दावा
- गिरफ्तारी की मांग को लेकर समर्थकों संग थाने पर प्रदर्शन
ग़ाज़ियाबाद : Ghaziabad BJP News उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता कौशिक ने अपनी ही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नितिन मित्तल पर व्हाट्सएप चैट के जरिए अश्लील भाषा और जातिगत टिप्पणी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
देर रात व्हाट्सप्प के ज़रिये भेजते है मैसेज
WhatsApp Harassment Case Ghaziabad महिला उपाध्यक्ष गीता कौशिक का आरोप है कि नितिन मित्तल उन्हें देर रात व्हाट्सएप पर मैसेज कर परेशान करते हैं। उन्होंने मीडिया के सामने बयान देते हुए कहा, “नितिन मित्तल रात को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करता है। उसने ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसे मैं शब्दों में बता भी नहीं सकती।”यह मामला अब केवल पार्टी के अंदरूनी विवाद तक सीमित नहीं रहा है। पीड़िता गीता कौशिक ने आरोपी नितिन मित्तल के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकयत दे दी है और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाने पर प्रदर्शन और सख्त चेतावनी
बुधवार को गीता कौशिक दर्जनों समर्थकों के साथ मोदीनगर थाने पहुँचीं और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि नितिन मित्तल पहले भी ऐसी हरकतों के लिए बदनाम रहे हैं, लेकिन संगठन ने कोई कार्रवाई नहीं की। समर्थकों ने साफ कहा कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो जिला मुख्यालय पर बड़ा धरना दिया जाएगा। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता कौशिक हैं. ये अपनी ही पार्टी के नेता जिला उपाध्यक्ष नितिन मित्तल पर गंभीर आरोप लगा रही है.
इनका कहना है, “नितिन मित्तल रात को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करता है, उसने ऐसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जो मैं बता नहीं सकती”
गीता… pic.twitter.com/fL08j4dnQ9
— Priya singh (@priyarajputlive) May 7, 2026
इन्हें भी पढ़ें :
- West Bengal New CM Announcement : कौन होगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री? आज अमित शाह की मौजूदगी में उठेगा सस्पेंस से पर्दा, विधायक दल की बैठक के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान
- Donald Trump On Iran : ईरानी हमलों के बीच ऐसे सुरक्षित निकले 3 अमेरिकी डिस्ट्रॉयर! ट्रंप ने किया बड़ा खुलासा, बोले- कोई नुकसान नहीं
- Nashik TCS Case Nida khan : TCS धर्मांतरण केस में बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड निदा खान गिरफ्तार, SIT ने ऐसे दबोचा, अब हो सकते हैं बड़े खुलासे

Facebook


