लखनऊ, छह अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को पार्टी की स्थापना दिवस पर कहा कि भाजपा की चार दशक से अधिक की यह यात्रा संघर्ष, तपस्या, त्याग और बलिदान की यात्रा रही है।
चौधरी ने लखनऊ स्थित पार्टी राज्य मुख्यालय में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह सफलता किसी एक व्यक्ति या पद की नहीं, बल्कि लाखों-करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, निष्ठा और राष्ट्रभक्ति का परिणाम है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आज का दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि एक विचार, एक संकल्प और एक राष्ट्रनिष्ठ आंदोलन का प्रतीक है। यह दिन केवल एक राजनीतिक दल के जन्म का नहीं, बल्कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना से प्रेरित एक वैचारिक यात्रा के प्रारंभ का पावन अवसर है।’’
भाषा आनन्द
धीरज
धीरज