Puri Jagannath Rath Yatra | Photo Credit: AI
पुरी: Puri Jagannath Rath Yatra कल पूरे देश में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2026) निकाली गई। देश में रथयात्रा को लेकर बड़ा ही उत्साह देखने को मिला। वहीं ओडिशा के पुरी में प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी में भी धूमधाम से रथयात्रा (Puri Rath Yatra News) निकाली गई। इसी दौरान कल भगदड़ मच गई। जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 7 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया।
Jagannath Rath Yatra 2026 बताया जा रहा है कि रथयात्रा में मची भगदड़ से एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हुई है, तो वहीं दूसरे की मौत का अभी पता नहीं चल पाया है, जिसकी लगातार जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महाप्रभु श्री जगन्नाथ, महाप्रभु बलभद्र, देवी सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा गुरुवार को पुरी में भारी धार्मिक उत्साह, भक्ति और बेहतरीन प्रशासनिक समन्वय के साथ मनाई गई।
बता दें कि 16 जुलाई को पुरी में बारिश का दौर जारी रहा, जिसके बाद भी इस उत्सव में ओडिशा समेत देशभर से करीब आठ से नौ लाख श्रद्धालु शामिल हुए। विश्व प्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा उत्सव की शुरुआत निर्धारित समय से पहले ही दिन में दिव्य भाई-बहनों और अन्य देवी-देवताओं के लिए ‘पहंडी बीजे’ अनुष्ठान के साथ हुई।
ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि उत्सव के दौरान सात लोगों की तबीयत खराब हो गई। वहां तैनात कर्मियों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया गया।
इनमें से 60 साल से अधिक उम्र के एक पुरुष श्रद्धालु की दुर्भाग्यवश मौत हो गई। उनकी मौत की सही वजह का पता संबंधित अधिकारी लगा रहे हैं। इसके अलावा, एक अलग घटना में 35 साल से अधिक उम्र के एक पुरुष श्रद्धालु को दिल का दौरा पड़ा। तत्काल चिकित्सा सहायता दिए जाने के बावजूद उनकी भी दुर्भाग्यवश मौत हो गई।