उत्तर प्रदेश के हरदोई में पेड़ से लटके हुए मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के शव

उत्तर प्रदेश के हरदोई में पेड़ से लटके हुए मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के शव

उत्तर प्रदेश के हरदोई में पेड़ से लटके हुए मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के शव
Modified Date: September 25, 2026 / 09:41 pm IST
Published Date: September 25, 2026 9:41 pm IST

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 25 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो नाबालिग कथित प्रेमी-प्रेमिका के शव एक पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम अतरौली थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में हुई, जहां लगभग 16 वर्ष की आयु के एक लड़के और लड़की के शव एक ही पेड़ से लटके हुए मिले।

पुलिस के अनुसार, दोनों बृहस्पतिवार शाम से गांव से लापता थे, जिसके बाद उनके परिजन ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान, उनके परिजनों ने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया गया स्टेटस देखा, जिसमें लिखा था, ‘मैं मर गया हूं, आकर देख लो।’

संदेश देखकर घबराए परिजन और ग्रामीणों ने तलाश तेज कर दी और दोनों को गांव के पास एक पेड़ से लटका हुआ देखा।

अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस उन परिस्थितियों की जांच कर रही है जिनके कारण दोनों नाबालिगों ने यह खौफनाक कदम उठाया। भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में