कासगंज (उप्र), 19 जून (भाषा) कासगंज जिले के ढोलना क्षेत्र में शुक्रवार को हजारा नहर में दो लड़के मृत पाए गए। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस को न्यू कैनाल झाल पुल के पास नहर में दो शव पड़े होने की सूचना मिली। ढोलना थाना प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।
पुलिस ने मृतकों की उम्र करीब 16 और 11 साल आंकी है।
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि शवों पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
उन्होंने बताया कि एक मृतक के कपड़े से मोबाइल फोन मिला, जबकि दूसरे के हाथ में मछली पकड़ने का कांटा मिला है।
थाना प्रभारी ने कहा कि आसपास के पुलिस थानों से संपर्क करके पीड़ितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं जफर शफीक
शफीक