कौशांबी (उप्र), नौ फरवरी (भाषा) कौशांबी जिले में सोमवार को पुलिस ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति का शव सरसों के खेत में बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान चरवा थाना क्षेत्र के बिराहीबाद गांव निवासी पवन विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह ग्रामीणों ने पवन का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर सरसों के खेत में पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।
उन्होंने बताया कि परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि पवन के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले।
उन्होंने परिजनों की शिकायत के हवाले से बताया कि पवन बीती रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
भाषा सं जफर खारी
खारी