Uttar Pradesh News/ image source: IBC24.in File Photo
Uttar Pradesh News: कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में आंधी और तेज बारिश के चलते एक नीम का पेड़ कच्चे मकान पर गिरने से घर के अंदर सो रही मां-बेटी और बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार सुबह हुई है।
क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के पश्चिम शरीरा गांव का निवासी मंगरु सरोज ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। (Uttar Pradesh News) वह घर से बाहर था। बीती रात उसकी पत्नी माया देवी (28), बेटा अनुभव (4), बेटी श्वेता (3) और अंकुश (5) कच्चे मकान में सो रहे थे। शुक्रवार तड़के आई तेज आंधी और बारिश के चलते मंगरु सरोज के घर के पास लगा एक बड़ा नीम का पेड़ उसके घर पर गिर गया जिससे सभी मलबे में दब गए।
Uttar Pradesh News: उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबे से चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक माया देवी, अनुभव और श्वेता की मौत हो गई थी, (Uttar Pradesh News) वजबकि अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे में घायल अंकुश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-