UP Couple Suicide News: दूसरे व्यक्ति से तय हुई शादी, युवती ने प्रेमी संग मिलकर उठाया खौफनाक कदम, खुलासा होते ही गांव में मचा हड़कंप

Ads

UP Couple Suicide News: कौशांबी जिले में एक युवती और उसके प्रेमी ने अपने-अपने घरों में पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 05:10 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 05:11 PM IST

UP Couple Suicide News/Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • कौशांबी जिले में युवती और उसके प्रेमी ने की आत्महत्या।
  • दोनों ने अपने-अपने घरों में पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
  • दूसरे व्यक्ति से तय हुई थी युवती की शादी।

UP Couple Suicide News: कौशांबी: उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके प्रेमी ने अपने-अपने घरों में पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक युवती की एक महीने बाद किसी अन्य व्यक्ति से शादी होने वाली थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को कोखराज थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव में घटी। दोनों मृतक एक ही गांव के निवासी थे।

एक दूसरे से प्यार करते थे दोनों

पुलिस के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद के रामचौरा गांव निवासी कोमल पटेल (20) और कुलदीप पटेल (21) एक-दूसरे से प्रेम करते थे। (UP Couple Suicide News) कोमल की अगले माह 19 जून को शादी तय थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को इस बात का डर था कि वे शादी के बाद एक-दूसरे से नहीं मिल पाएंगे, इसलिए दोनों ने यह कदम उठाया।

पंखे से लटका मिला शव

UP Couple Suicide News: पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों के शव उनके घरों के अंदर छत के पंखों से लटके हुए मिले। दोनों के परिजनों ने बताया कि उन्हें इनके प्रेम संबंध की कोई जानकारी नहीं थी। अगर जानकारी होती तो शायद ऐसा न होता।सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (UP Couple Suicide News) सीओ ने कहा, ‘‘ इस मामले की जांच चल रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।’’

इन्हे भी पढ़ें:-