उप्र: तालाब में नहाने गई दो नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत

Ads

उप्र: तालाब में नहाने गई दो नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 05:02 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 05:02 PM IST

कौशांबी, पांच जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार को तालाब में नहाने गई दो नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने शवों को तालाब से बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, शरीफपुर पठान गांव के बाहर एक तालाब में संजना (10) और रागिनी (12) नहाने गई थी तथा नहाते वक्त गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों पानी में डूब गई।

तालाब के पास मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।

मंझनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और राजस्व कर्मियों को सूचना दे दी गई है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र