बलिया में लापता वकील का शव बरामद

बलिया में लापता वकील का शव बरामद

बलिया में लापता वकील का शव बरामद
Modified Date: August 12, 2026 / 02:52 pm IST
Published Date: August 12, 2026 2:52 pm IST

बलिया (उप्र), 12 अगस्त (भाषा) बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में लापता एक वकील का शव बुधवार को बरामद हुआ। वह भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए गंगा जल लेने निकले थे। इससे पहले वकील की पत्नी का शव मिला था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुबहड़ थाना क्षेत्र के बयासी पुल के पास गंगा नदी में सोमवार की रात एक महिला का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त 52 वर्षीय इन्दू देवी के रूप में हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे व उनकी पत्नी इन्दू भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए सोमवार की शाम को जल लेने गंगा नदी पर गये थे लेकिन उसके बाद वे लापता हो गये।

सूत्रों ने बताया कि इसी क्रम में बोया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पर एक मोटर साइकिल लावारिस पायी गयी थी और जांच करने पर पता चला कि यह मोटरसाइकिल दुबे की है, जिसके बाद एनडीआरएफ और पुलिस टीम उनकी तलाश के लिए गंगा नदी में अभियान चला रही थी।

थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल ने बताया कि दुबे का शव बुधवार दोपहर शिवरामपुर घाट पर बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम सिम्मी शफीक

शफीक


लेखक के बारे में