उप्र : बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर जाने वाली महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

उप्र : बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर जाने वाली महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

उप्र : बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर जाने वाली महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
Modified Date: August 12, 2026 / 02:07 pm IST
Published Date: August 12, 2026 2:07 pm IST

संभल (उप्र), 12 अगस्त (भाषा) संभल जिले में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाली एक महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक नामक महिला बुर्का पहनकर अपने पति अमन त्यागी के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार आयी थी और बाद में गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में जलाभिषेक किया था।

उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर साझा की थीं जिस पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मुरादाबाद के रहने वाले फरमान नामक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग के तहत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि फरमान को सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई।

फरमान का थाने से बाहर निकलते समय का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें वह कथित तौर पर कान पकड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है।

भाषा सं. सलीम सिम्मी धीरज

धीरज


लेखक के बारे में