उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बधाई
लखनऊ, 12 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं को बधाई दी और भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ऊर्जा, उत्साह और असीम संभावनाओं से परिपूर्ण हमारे युवा साथी ‘विकसित भारत’ के सुदृढ़ आधार स्तंभ हैं।’
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की सभी युवाओं को ‘‘हार्दिक शुभकामनाएं’’ देते हुए कहा, ‘‘आप अपनी प्रतिभा से सफलता के नव नभ स्पर्श करें। जहां भी रहिए, कौशल, संस्कार और सेवा-भाव के मूल मंत्र को हृदय में संजोए रखिए।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी।
भाषा सलीम
सिम्मी
सिम्मी

Facebook


