सुलतानपुर जिले में घर में लटकता मिला युवक का शव
सुलतानपुर जिले में घर में लटकता मिला युवक का शव
सुलतानपुर (उप्र), 25 फरवरी (भाषा) सुलतानपुर जिले में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के तिंदौली गांव में बुधवार को 40 वर्षीय एक युवक का शव उसके बंद घर में लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर आर के चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक अशोक दो दिन पहले अपनी मां और पत्नी के साथ मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया था तथा वह अक्सर मारपीट करता था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार, शुरुआती तौर पर यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह तिंदौली में अशोक यादव (40) के घर का दरवाजा नहीं खुला। कमरे के अंदर खिड़की से झांकने पर अशोक का शव छत में लगे हुक से लटकता हुआ पाया।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। जांच में सामने आया कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था, जबकि छत पर लगा टीन शेड खुला था और वहां एक सीढ़ी भी खड़ी थी।
पुलिस के अनुसार अशोक यादव घर में अकेला था तथा उसकी पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे।
पुलिस का कहना है कि अशोक मंगलवार रात एक निमंत्रण से खाना खाकर घर लौटा था।
भाषा सं जफर
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


