अमेठी में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, सिर पर चोट के निशान
अमेठी में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, सिर पर चोट के निशान
अमेठी (उप्र) 14 जुलाई (भाषा) अमेठी जिले के फुर्सतगंज थाना क्षेत्र के पूरे राजा गांव के पास रेल पटरी के किनारे रविवार की सुबह एक युवक का शव मिला है, जिसके सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार रेलवे ट्रैक के किनारे मिले शव की पहचान फुर्सतगंज थाना क्षेत्र के पूरे राजा मजरे किशुनपुर केवई गांव निवासी मोनू (22) के रूप में हुई है।
फुर्सतगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिर पर चोट के निशान पाये जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और परिवार की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आगे कार्यवाही की जायेगी।
भाषा सं आनन्द
जोहेब
जोहेब

Facebook


