Bottle Baba Kanpur Arrested : फूंक मारकर पानी को बनाता था ‘अमृत’, कैंसर ठीक करने का करता था दावा, महिला ने खोला राज़ तो सलाखों के पीछे पहुंचा ‘बोतल बाबा’

कानपुर देहात में खुद को भगवान विष्णु का अवतार बताने वाले 'बोतल बाबा' उर्फ हरिओम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाबा पर चमत्कार और अमृत के नाम पर लोगों को ठगने, डराने-धमकाने और गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Bottle Baba Kanpur Arrested : फूंक मारकर पानी को बनाता था ‘अमृत’, कैंसर ठीक करने का करता था दावा, महिला ने खोला राज़ तो सलाखों के पीछे पहुंचा ‘बोतल बाबा’

Bottle Baba Kanpur Arrested / Image Source : X

Modified Date: June 19, 2026 / 04:11 pm IST
Published Date: June 19, 2026 4:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 'बोतल बाबा' को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • पानी को अमृत बताकर बीमारियां ठीक करने का दावा।
  • पानी को अमृत बताकर बीमारियां ठीक करने का दावा।

कानपुर : Bottle Baba Kanpur Arrested :  उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से अंधविश्वास और पाखंड के एक बड़े साम्राज्य का भंडाफोड़ हुआ है। खुद को भगवान विष्णु का अवतार बताने वाले और बोतल के पानी को अमृत कहकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले ढोंगी ‘बोतल बाबा’ उर्फ हरिओम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लाखों की फैन फॉलोइंग का दावा करने वाला यह पाखंडी बाबा आज सलाखों के पीछे खड़ा पुलिस से रहम की भीख मांग रहा है। औरैया की एक पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला ?

यह पूरा मामला कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र के चैन का पुरवा गाँव का है, जहाँ बाबा हरिओम ने अपना एक अलग साम्राज्य बना रखा था। बाबा का दावा था कि उसके फूंक मारते ही बोतल का पानी अमृत बन जाता है, जिससे हर बीमारी ठीक हो सकती है। सोशल मीडिया पर बाबा का एक वीडियो भी वायरल है जिसमें वह तंत्र-मंत्र के जरिए एक मरे हुए बच्चे को जिंदा करने का ढोंग कर रहा है, जिसे देखकर उसके भक्त अंधभक्ति में लीन हो जाते थे। इतना ही नहीं, बाबा दरबार में आए मरीजों का इलाज अपने हाथों को स्टैथोसकोप बताकर करता था और लोगों को डॉक्टरों के पास जाने से रोकता था।

40,000 हज़ार रुपये की ठगी

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब औरैया जिले के फफूंद की रहने वाली एक महिला ने बाबा सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार ससुराल में पूजा-पाठ के दौरान बाबा हरिओम ने उस पर काली शक्तियों का साया होने का डर दिखाया और सभी बाधाएं दूर करने के नाम पर 40,000 ठग लिए। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसे डराया-धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता, मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर बाबा हरिओम सहित 10 लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..