UP News: गर्लफ्रेंड की इस हरकत से नाराज हुआ बॉयफ्रेंड, दुपट्टे से घोंट दिया गला, फिर भी मन नहीं भरा तो 24 से अधिक बार किया पेंचकस से वार
गर्लफ्रेंड की इस हरकत से नाराज हुआ बॉयफ्रेंड, दुपट्टे से घोंट दिया गला, Boyfriend got angry with girlfriend’s this act, strangled her with a scarf

Gurugram Crime News/ Image source: IBC24 File Photo
मुरादाबाद: UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मिलक गांव में एक युवती की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी गई और उस पर 24 से अधिक बार पेंचकस से वार किए गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई। युवती (20) खेत पर गई थी और वापस नहीं लौटी बाद में, रविवार को उसका शव खेत में मिला जिस पर चाकू से वार के निशान थे।
UP News: पुलिस ने बताया कि युवती की मां ने मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि आरिफ उनकी बेटी का पीछा करता था और उसे बात करने के लिए मजबूर करता था। युवती की मां ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि बेटी आरिफ से बात नहीं करना चाहती थी लेकिन वह काफी समय से उसके पीछे पड़ा था। पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि वह युवती को पहले से जानता था और वे दोनों फोन पर बात करते थे।
पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ 31 मई को युवती ने आरोपी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। शाम को जब आरोपी युवती से मिलने पहुंचा तो वह मक्के के खेत में घास काट रही थी। उसने किसी बात पर आरोपी को गाली दी, जिससे मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ नाराज हो गया और उसने युवती का दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में उसने पेंचकस से उस पर हमला किया और उसे वहीं छोड़कर भाग गया।’’ पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी ने युवती के निजी अंगों सहित पूरे शरीर में दो दर्जन से अधिक बार पेंचकस से वार किया गया। पुलिस ने आरोपी से पेंचकस और युवती का फोन बरामद कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Boyfriend got angry with girlfriend's this act, strangled her with a scarf
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm