Bride Refused Suhagrat: सुहागरात पर दुल्हन ने संबंध बनाने से किया मना, बोली- मैं किसी और की अमानत, गुस्साई सास ने बहू के साथ किया ऐसा काम
सुहागरात पर दुल्हन ने संबंध बनाने से किया मना, बोली- मैं किसी और की अमानत, Bride Refused Suhagrat Due To Extra Affair
Bride Refused Suhagrat. Image Source- IBC24 Archive
हमीरपुर। Bride Refused Suhagrat: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में एक शादी सुहागरात तक भी नहीं टिक सकी। विवाह के बाद ससुराल पहुंची नवविवाहिता ने पति के साथ वैवाहिक जीवन शुरू करने से मना कर दिया। मामला बढ़ने पर दोनों परिवारों को पुलिस की शरण लेनी पड़ी, जहां आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया गया।
Bride Refused Suhagrat: जानकारी के मुताबिक, राठ क्षेत्र के एक युवक की शादी कोतवाली इलाके की युवती से तय हुई थी। निर्धारित तिथि पर बारात पहुंची और सभी पारंपरिक रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई। परिवार में खुशी का माहौल था और शादी की अन्य रस्में भी संपन्न हुईं। हालांकि, रात में स्थिति तब बदल गई जब दुल्हन ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। उसने बताया कि यह विवाह उसकी इच्छा के विरुद्ध हुआ है और वह किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम करती है। यह सुनकर दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। तनाव बढ़ने पर मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर स्थिति को संभाला। अंततः दूल्हा-दुल्हन ने आपसी सहमति से अलग रहने का निर्णय लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। दोनों परिवारों के बीच समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया। इधर इसी मामले को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसकी सास मारती हुई नजर आ रही है।
UP के हमीरपुर में सुहागरात पर उस समय बखेड़ा हो गया जब दुल्हन मिथलेश ने दूल्हे धर्म सिंह के कमरे में जाने से इंकार कर दिया। उसने कह दिया की वह किसी और की अमानत है। जिससे मुहब्बत करती है सुहागरात भी उसी के साथ मनाएगी। बस क्या था सास को गुस्सा आया और कई चांटे रसीद किए।
सास बोली :-… pic.twitter.com/I6O3daXK0f— TRUE STORY (@TrueStoryUP) February 26, 2026
यह भी पढ़ेः-
- Jabalpur Wedding Card Scam: शादी का कार्ड या साइबर जाल? व्हाट्सएप पर आया निमंत्रण… एक क्लिक में मोबाइल हुआ हैक, फिर जो हुआ देख उड़ गए युवक के होश
- Maruti Suzuki e-Vitara: इलेक्ट्रिक SUV का खुमार! Maruti e‑Vitara की बुकिंग के बाद नही मिलेगी चाबी! डिलिवरी के लिए भी इतने दिन करना होगा इंतजार
- Potato Juice Benifits: आलू सिर्फ खाने के लिए नहीं! जानिए कैसे इसका रस आपकी त्वचा, बाल और पेट को बना सकता है स्वस्थ और ग्लोइंग
- Bandhavgarh Tigers Death: रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा, ढाई महीने में आठ बाघों की मौत.. इस राज्य में देश के 25 फ़ीसदी बाघ है मौजूद
- Rajasthan School Girl Heart Attack: स्कूल ग्राउंड में पकड़म-पकड़ाई खेल रही थी मासूम, अचानक हो गया ये कांड, परिवार का महीनों पुराना घाव फिर से भरा
- Kapil Dev meet Vishnu Deo Sai: सीएम विष्णुदेव साय से मिले पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव, इन मुद्दों पर हुई खास चर्चा, छत्तीसगढ़ में खेल क्रांति को लेकर बनी रणनीति
- Baikunthpur SI and ASI Suspended: CG के इस जिले के अधिकारी तो भ्रष्ट निकले..! SI और ASI को ACB ने रिश्वत लेते हुए दबोचा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपको होश

Facebook


