वाराणसी में सिलेंडर फटने से मकान ढहा, भाई-बहन की मौत

वाराणसी में सिलेंडर फटने से मकान ढहा, भाई-बहन की मौत

वाराणसी में सिलेंडर फटने से मकान ढहा, भाई-बहन की मौत
Modified Date: March 24, 2026 / 03:17 pm IST
Published Date: March 24, 2026 3:17 pm IST

वाराणसी (उप्र), 24 मार्च (भाषा) वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान ने बताया कि मंगलवार सुबह लहरतारा स्थित गिरिजा देवी के मकान के धराशायी होने और उसमें लोगों के फंसे होने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस, अग्निशमन दल और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसी गिरिजा देवी, उनके दो पुत्रों और एक पुत्री को बाहर निकाला गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी को तत्काल बीएचयू के ट्रामा सेंटर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में गिरिजा देवी और उनका एक पुत्र घायल हो गए, जबकि बेटा ओम (30) और बेटी प्रीति (28) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

कादयान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रात से ही गैस सिलेंडर में रिसाव हो रहा था। मंगलवार सुबह जैसे ही गिरिजा देवी रसोई में खाना बनाने गईं, सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे मकान ढह गया।

उन्होंने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी


लेखक के बारे में