Bulandshahr Crime News | Photo Credit: IBC24
बुलंदशहर: Bulandshahr Crime News उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां जश्न में की गई फायरिंग से आठ साल की बच्चे को गोली लग गई। जिससे वह कोमा में चल गई। घटना के बाद अब आरोपी पिता और बेटा फरार हो गया है।
Bulandshahr Crime News मिली जानकारी के अनुसार, मामला शेखसराय इलाके में नगर थाना इलाके के सुनार वाली गली, सर्राफ बाजार की है। दरअसल, हिमांशु सोनी का इकलौता बेटा, आठ साल का रेयांश वर्मा, पड़ोसी के घर की छत पर खेल रहा था, इसी दौरान यहां शादी समारोह में भात की रस्में निभाई जा रही थी, भात की रस्म के समय की गई फायरिंग में पड़ोस के 9 वर्षीय बच्चे के सिर में गोली लग गई। चीखें सुनकर लोग ऊपर भागे। रेयांश खून से लथपथ गिरा हुआ मिला। पास में खेल रहे बच्चों ने परिवार को बताया। पीड़ित रेयांश को उसके पिता पहले पास के अस्पताल ले गए और बाद में उसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को डॉक्टरों ने करीब चार घंटे लंबी सर्जरी की थी। बच्चा कोमा में चला गया है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर अपनी जिंदगी के लिए जूझ रहा है।
बताया जा रहा है कि रॉबिन वर्मा के घर पर शादी चल रही थी अपनी बेटी की 20 फरवरी को होने वाली शादी की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान रॉबिन का 16 साल का बेटा, कृष्णा वर्मा, कथित तौर पर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल बाहर ले आया और हवा में फायरिंग शुरू कर दी। जब पड़ोसियों और वहां मौजूद लोगों ने उसे तंग गली और छतों पर खड़े लोगों के बारे में चेतावनी देते हुए रोकने की कोशिश की, तो पिता रॉबिन ने खुद कृष्णा को बंदूक चलाने के लिए उकसाया। जिससे गोली छत पर खेल रहे रेयांश को लग गई।
इस दुखद घटना को तीन दिन हो गए हैं। हालांकि, पुलिस टीमें अभी तक आरोपी और उसके पिता दोनों को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। उनके घर के बाहर के विजुअल्स में दिख रहा है कि घर शादी के लिए सजाया गया था, लेकिन बंद था। परिवार अभी भी फरार है। उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
▶️उत्तरप्रदेश : बुलंदशहर में भात की रस्म के दौरान की गई फायरिंग में 9 साल के बच्चे के सिर में लगी गोली
▶️ बच्चा वेंटिलेटर पर है और उसे 72 घंटे के बाद भी होश नहीं आया है
▶️ पिता की लाइसेंसी पिस्टल से बेटे ने चलाई थी गोली, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल#UttarPradesh |… pic.twitter.com/LZlhr3nUCz
— IBC24 News (@IBC24News) February 26, 2026