Policeman Demanded Sex to Influencer: अच्छे काम के लिए सम्मानित पुलिसकर्मी ने महिला इन्फ्लुएंसर से की सेक्स की डिमांड, छेड़छाड़ की शिकायत करने आई थी थाने
Policeman Demanded Sex to Influencer: अच्छे काम के लिए सम्मानित पुलिसकर्मी ने महिला इन्फ्लुएंसर से की सेक्स की डिमांड, छेड़छाड़ की शिकायत करने आई थी थाने
Policeman Demanded Sex to Influencer: अच्छे काम के लिए सम्मानित पुलिसकर्मी ने महिला इन्फ्लुएंसर से की सेक्स की डिमांड, छेड़छाड़ की शिकायत करने आई थी थाने / Image: X
- अंसारी नाम का युवक उसके वीडियो पर आपत्तिजनक कमेंट्स करके परेशान कर रहा था
- हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी ने उसकी मदद करने के बजाय उसका मानसिक और यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया
- महिला ने आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे
बुलंदशहर: Policeman Demanded Sex to Influencer उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महिला द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद एक पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, महिला ने दावा किया कि वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है जो अपने नृत्य गीत संगीत के वीडियो बनाती है। महिला ने आरोप लगाया कि फैज अंसारी नाम के एक युवक उसके वीडियो उठाकर और उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ पोस्ट करके उसे परेशान कर रहा था।
आत्महत्या करने की कगार पर पहुंच गई थी
Policeman Demanded Sex to Influencer महिला ने बताया कि वह अपनी शिकायत लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन गई, जहां उसने कांस्टेबल कुलदीप राठी को पूरी बात बताई। उसने बताया कि उसकी शिकायत का समाधान करने के बजाय, राठी ने कथित तौर पर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला ने दावा किया कि कांस्टेबल ने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे और उसे गंभीर मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया, जिससे वह आत्महत्या करने की कगार पर पहुंच गई थी।
मंच पर बुलाकर जिस पुलिस वाले को सम्मानित किया जा रहा है, इसी ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर लड़की से मदद के बदले सेक्स की डिमांड की है.
ये बुलंदशहर पुलिस के हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी है. इसे यूपी सरकार के मंत्री ने अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया था.अब लड़की के आरोपों के बाद इसके… https://t.co/pHIGgrzWO0 pic.twitter.com/oEPyxvLG3i
— Priya singh (@priyarajputlive) February 7, 2026
जान से मारने की धमकी दी
उसने आगे आरोप लगाया कि राठी ने फैज अंसारी के साथ मिलकर अंसारी के परिवार वालों को उसके घर भेजा और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला ने एक हेड कांस्टेबल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, “मामले को तुरंत संज्ञान में लिया गया और जांच की गई। आरोपी हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और शुक्रवार को महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Facebook


